फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट पहुंचे सीएम चन्नी: कहा- अरविंद केजरीवाल सत्ता के भूखे, अमरिंदर सिंह अदूरदर्शी

Fri, 03 Dec 2021 01:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

रैली में हलका भोआ के सभी गांवों के सरपंच कांग्रेसी पदाधिकारी उपस्थित हुए। वहीं रैली में सीएम को ज्ञापन सौंपने के लिए पहुंचे मुलाजिम संगठनों के लोगों को पास में ही पूजा पैलेस में नजरबंद कर दिया गया।  
विज्ञापन
पठानकोट पहुंचे सीएम चरणजीत चन्नी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को पठानकोट के हलका भोआ पहुंचे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विपक्षी दलों और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर कटाक्ष किया। सीएम चन्नी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को अदूरदर्शी मानसिकता का व्यक्ति व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सत्ता का भूखा कहा। शिरोमणि अकाली दल और भाजपा को किसान विरोधी बताया।

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री चन्नी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा बारठ साहिब में माथा टेका। पठानकोट के गांव बनी लोधी में खेल स्टेडियम और गांव लाहड़ी महंता में 66 केवी सब स्टेशन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने पठानकोट में एक मेडिकल कॉलेज, भोआ में प्रबंधकीय ब्लॉक, नरोट जैमल सिंह के अस्पताल को उच्चीकृत करने और गोस्वामी नाभा दास के नाम पर एक इमारत के लिए जमीन देने की घोषणा की।
 
हलका भोआ के अमृतसर रोड स्थित उदय पैलेस में पहुंचे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी, भोआ विधायक जोगिंदर पाल, पठानकोट विधायक अमित विज, पंजाब ट्रेडर्स बोर्ड के चेयरमैन पुनीत पिंटा व अन्य भी कार्यक्रम में पहुंचे।

कैप्टन पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री चन्नी ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि कैप्टन अदूरदर्शी मानसिकता वाले व्यक्ति हैं। गरीब और आम जनता के प्रति उनकी मानसिकता सही नहीं थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जबसे उन्होंने गरीब और आम जनता के पक्ष में बात करनी शुरू की तभी से वह कैप्टन के निशाने पर थे। परंतु वह पीछे नहीं हटे और गरीबों की आवाज हाईकमान तक पहुंचाई। इसी का नतीजा है कि कांग्रेस ने कैप्टन को सत्ता से हटा दिया। यह फैसला कोई क्रांतिकारी पार्टी ही ले सकती थी। 

‘मोदी, बादल और कैप्टन ने रची थी कृषि कानूनों की साजिश’

इसके बाद अकाली, भाजपा और कैप्टन पर आरोप लगाते मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि यह तीनों पंजाब के लोगों के हितों को दबाने के लिए जिम्मेदार हैं। मोदी, बादल और कैप्टन की तिकड़ी ने सूबे के हितों को खतरे में डालने के लिए किसान विरोधी कानून की साजिश रची थी। कैप्टन और अकालियों ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर उक्त कानूनों को संसद में पास करवाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बादल और कैप्टन जैसे लोग अपने निजी हित के लिए पंजाब को लूटते रहे हैं। 

काफी मुश्किलों में बीता जीवन: सीएम

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि उनका जीवन काफी मुश्किलों में बीता है। आम आदमी की मुश्किलों से वह वाकिफ हैं। यही कारण है कि अब लोक हितैषी फैसले लेकर जनता को राहत दी जा रही है। जब तक सत्ता उनके हाथ में रहेगी वह ऐसे ही काम करते रहेंगे। 

केजरीवाल कर रहे गंदी राजनीति

मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि केजरीवाल गंदी राजनीति कर रहे हैं। पंजाब की सत्ता हथियाने के लिए वह अफवाहें फैला रहे हैं। केजरीवाल पंजाब के बारे में कुछ नहीं जानते। मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल सत्ता के लालची हैं। ‘आप’ वाले यह समझ लें कि पंजाबी लोग किसी बाहरी व्यक्ति को राज करने की इजाजत नहीं देंगे। इस तरह गंदी राजनीति कर पंजाब की सत्ता नहीं हथियाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें