फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: हरपाल सिंह चीमा ने कहा, भ्रष्टाचार पर हमला करने की बजाय भ्रष्टाचारियों से समझौता कर बैठे चन्नी

Mon, 27 Sep 2021 06:48 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत भूषण आशू और राणा गुरजीत सिंह के ऊपर भ्रष्टाचारियों के साथ मिले होने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि ऐसे लोगों के मंत्रिमंडल में रहते हुए सरकार के साफ-सुथरे काम करने की भावना को करारी चोट पहुंची है...
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी नेता हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर भ्रष्टाचारियों के साथ हाथ मिलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने भ्रष्टाचार पर नकेल लगाने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने रेत माफिया के समर्थकों और दागी मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर यह संकेत दे दिया है कि इस सरकार में भी भ्रष्टाचारियों को सरकार का संरक्षण जारी रहेगा।

विज्ञापन


सोमवार को एक बयान जारी करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता चीमा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने के मामले में पूरे देश में और पंजाब की जनता के बीच बदनाम हो गई थी। इसे काबू करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने पंजाब के मुख्यमंत्री को बदल दिया, लेकिन नए मुख्यमंत्री भी पुराने मुख्यमंत्री के नक्शे कदम पर चलते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में उन दागी मंत्रियों को शामिल कर लिया है, जिनके ऊपर पहले से ही भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं।

भारत भूषण आशू और राणा गुरजीत सिंह के ऊपर भ्रष्टाचारियों के साथ मिले होने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि ऐसे लोगों के मंत्रिमंडल में रहते हुए सरकार के साफ-सुथरे काम करने की भावना को करारी चोट पहुंची है। इस मंत्रिमंडल को देखते हुए यह नहीं कहा जा सकता है कि पंजाब की जनता आने वाले समय में एक साफ स्वच्छ प्रशासन का अनुभव कर पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें