पटियाला में पीएम नरेंद्र मोदी के कायर्क्रम के विरोध में नारेबाजी करते नौजवान भारत सभा के नुमाइं?
- फोटो : PATIALA
नौजवान भारत सभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 28 अगस्त को जलियांवाला बाग के वर्चुअल उद्घाटन प्रोग्राम का विरोध किया है। रविवार को यहां जारी बयान में सभा के जिला नेता हरिंदर सिंह ने कहा कि नवीनीकरण के नाम पर इस ऐतिहासिक स्थान से छेड़छाड़ सहन नहीं की जाएगी। साफ किया कि किसी हालत में यह उद्घाटन नहीं होने दिया जाएगा। गांव-गांव बैठकें करके नौजवानों को लामबंद करके अमृतसर में इकट्ठा होने की अपील की जा रही है।
आगे कहा कि जलियांवाला बाग का साका देश के बहादुर लोगों का अंग्रेजी शासन के खिलाफ जंग की लहू से भीगी गाथा है। लेकिन केंद्र व राज्य सरकार इस गाथा के साथ छेड़छाड़ करके इतिहास को बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। इसके तहत ही जलियांवाला बाग में लाइट-साउंड प्रोग्राम, अलग-अलग गैलरियां, टिकट खिड़की बनाकर इस ऐतिहासिक स्थान को पिकनिक स्पाट बनाना चाहते हैं।
शहीदी स्मारक के साथ छेड़छाड़ करके सरकारें वहां बसी शहीदों की याद को मिटाना चाहती हैं। मोदी और कैप्टन सरकार के इस नापाक मंसूबे को पंजाब के नौजवान कभी कामयाब नहीं होने देंगे, क्योंकि जलियांवाला बाग की असली दिखावट नौजवानों के लिए प्रेरणास्रोत है। लेकिन केंद्र सरकार हर लहर के ऐसे प्रेरणास्रोतों को खत्म करना चाहती है। जत्थेबंदी ने इस मौके एलान किया कि मोदी के जलियांवाला बाग के वर्चुअल उद्घाटन प्रोग्राम का विरोध किया जाएगा। इसके लिए गांव-गांव जाकर मीटिंगें करके नौजवानों को लामबंद किया जा रहा है।