फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक जलालपुर ने मंडोली व कोहले मजरा को दी 35 लाख रुपये की ग्रांट

विज्ञापन
विज्ञापन
पबरा और मंडोली जल शुद्धीकरण प्लांट बड़ी सौगात -जलालपुर
विज्ञापन

विधायक जलालपुर ने मंडोली व कोहले मजरा को दी 35 लाख रुपये की ग्रांट
संवाद न्यूज एजेंसी
राजपुरा। हल्का घनौर विधायक मदन लाल जलालपुर ने ब्लॉक घनौर के अंतर्गत मंडोली और पबरा गांव को 35 लाख रुपये ग्रांट राशि दी। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य गगनदीप सिंह जलालपुर, ब्लॉक समिति घनौर के अध्यक्ष जगदीप सिंह डिंपल, उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह और कांग्रेस नेता बलिहार सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन

इस मौके पर जानकारी देते हुए विधायक जलालपुर ने कहा कि पंजाब सरकार ने पटियाला जिले से नहर आधारित शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मेरे हल्के के गांव मंडोली और पबरा में जल शुद्धीकरण प्लांट लगा कर हल्का घनौर के निवासियों को बहुत बड़ी सौगात सौंपी है। उन्होंने कहा कि इन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व जलापूर्ति पाइपलाइनों को बिछाने का कार्य जोरों पर है और आधे से ज्यादा काम पूरा हो चुका है. उक्त प्लांटों का कार्य 311 करोड़ रुपये की लागत से जनवरी 2023 तक पूरा तैयार हो जायेगा। इससे लोगों के स्वास्थ्य की गुणवत्ता में सुधार होगा, क्योंकि इसमें मानव शरीर के लिए आवश्यक सभी तत्व होंगे। हल्का घनौर में सिविल अस्पताल और सरकारी आईटीआई भी निर्माणाधीन हैं। इस अवसर पर सरपंच दर्शन सिंह मंडोली, सरपंच बलबीर सिंह कोहले माजरा, सरपंच मनजीत सिंह चपड़, सरपंच हरप्रीत सिंह चमारू सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें