फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा के बजाय ले गए इंदौर, मारपीट की और ३२ लाख ऐंठे

विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा के बजाय इंदौर ले जाकर युवक को बंदी बनाकर उसके साथ मारपीट की और फिर घर फोन कराके 32 लाख रुपये ऐंठ लिए। युवक किसी तरह से बचकर घर पहुंचा। अब थाना त्रिपड़ी पुलिस ने मामले में पीड़ित की शिकायत पर आरोपी को नामजद कर लिया है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

प्रभसिमरन सिंह निवासी गांव सागरा पातड़ां ने पुलिस के पास बयान दिया है कि आरोपी गुरध्यान सिंह निवासी गांव पंजोली खुर्द जिला फतेहगढ़ साहिब ने उसके साथ 31 लाख रुपये में कनाडा भिजवाने का सौदा किया था। लेकिन कनाडा की बजाय उसे दिल्ली से इंदौर ले जाया गया। जहां उसे आरोपी गुरध्यान सिंह के चार साथी मिले, जो उसे एक अज्ञात जगह पर ले गए। जहां उसके साथ मारपीट की गई और डरा धमका कर पिता को फोन कराया गया कि वह कनाडा सही सलामत पहुंच गया है। इसलिए आरोपी गुरध्यान सिंह को सौदे के मुताबिक 31 लाख रुपये की राशि दे दी जाए। जिस पर उसके पिता ने आरोपी को 31 लाख रुपये दे दिए। उधर आरोपी के अज्ञात साथियों ने पीडित के एटीएम से एक लाख रुपये निकलवा लिए और उसका मोबाइल फोन भी रख लिया। किसी तरह से पीडित युवक अज्ञात आरोपियों के चंगुल से बचकर वापस घर पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद अब आरोपी गुरध्यान सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें