फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभा में दिन-दिहाड़े मोटरसाइकिल सवारों ने गोली मार एक युवक को किया घायल फेसबुक पर लाइव होकर एक-दूसरे को निकाली थी गालियां, इसी स

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। नाभा-भादसों रोड पर सोमवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते बुलेट मोटरसाइकिल सवार तीन नौजवानों ने गोलियां चलाकर एक अन्य सवार को घायल कर दिया। वारदात में आरोपी मौके से फरार हो गए। जिनके खिलाफ थाना सदर नाभा पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

डीएसपी नाभा राजेश छिब्बर ने बताया कि 29 साल का शिंगारा सिंह निवासी गांव हिआना कलां अपनी मां के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर भादसों से नाभा की तरफ आ रहा था। इसी बीच रास्ते में नाभा-भादसों रोड पर बुलेट मोटरसाइकिल सवार तीन नौजवानों ने शिंगारा सिंह पर रिवाल्वर के साथ फायरिंग की। इस दौरान शिंगारा सिंह की दाईं जांघ में एक गोली लगने से वह घायल हो गया। इस दौरान उसकी मां बाल-बाल बच गई। शिंगारा सिंह जख्म की परवाह न करते हुए खुद ही मोटरसाइकिल चलाकर नाभा के सिविल अस्पताल पहुंचा। पुलिस के मुताबिक मामला पुरानी रंजिश का है। इन लोगों ने फेसबुक पर लाइव होकर आपस में एक-दूसरे को गालियां निकालीं। जिसके बाद मामला बढ़ गया और आरोपियों ने वारदात को अंजाम दे दिया। खबर लिखे जाने तक थाना सदर नाभा पुलिस ने मामले में गगन तेजा निवासी गांव अजनौदां, पोलो निवासी नाभा और बुलेट निवासी नाभा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें