फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में धोबघाट रोड पर 1.13 करोड़ के विकास कार्य शुरू, कम्युनिटी हॉल व नए पार्क के विकास पर खर्च होंगे 48 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। वार्ड नंबर 52 के अधीन आते धोबघाट रोड का निर्माण 65 लाख रुपये की लागत से शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही शहरवासियों की सुविधा के लिए एक नया कम्युनिटी हाल और पार्क को विकसित करने पर 48 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मेयर संजीव शर्मा बिट्टू ने वार्ड नंबर 52 में होने जा रहे इन विकास कार्यों को शुरू करवाने के बाद कहा कि शहरवासियों की सुविधा के लिए विकास के सभी जरूरी कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन

शहर के लिए बड़ी समस्या बन चुके डंपिंग मैदान पर रैमीडेशन प्लांट का काम करीब 45 फीसदी पूरा कर चुका है और शेष कार्य तय समय में पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही 206 करोड़ रुपये से छोटी और बड़ी नदी के सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। करीब 25 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 44 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली हैरीटेज स्ट्रीट का काम भी 20 फीसदी पूरा कर लिया गया है और 503 करोड़ की नहरी पानी परियोजना पर भी तेजी से काम हो रहा है। वहीं शहरवासियों की अच्छी सेहत के लिए शहर के विभिन्न पार्कों में ओपन जिम स्थापित कर दिए गए हैं। शहर के प्रमुख नालों और नालियों में पाइप लाइन डालकर शहरवासियों की सुविधा के लिए सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें