फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा-ग्रामीण इलाकों में भी पैर पसारने लगा कोरोना जिले में कुल 840 पाजीटिव केस रहे, दो मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। जिले में शनिवार को 840 कोविड पॉजिटिव केस पाए गए। बड़ी बात यह रही कि कोरोना के काफी मामले ग्रामीण इलाकों में पाए गए। अभी तक कोरोना का संक्रमण शहरी इलाकों तक सीमित था। आंकड़ों के अनुसार पटियाला शहर में 630 संक्रमित पाए गए। वहीं समाना में 11, नाभा में 30, राजपुरा में 25 केस सामने आए।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों भादसों में 11, कौली में 59, कालोमाजरा में 24, हरपालपुर में 14, शुतराणा में चार और दूधनसाधां में 20 केस सामने आए। इनकी केसों की संख्या 132 रही। इसमें खतरे वाली बात रही कि शनिवार को कोविड से जिले में दो की मौत हो गई। जिससे अब तक का मौतों का आंकड़ा 1368 हो गया है।
सेहत विभाग से डा. सुमित सिंह ने बताया कि पिछले हफ्ते की तुलना में कोविड केसों में लगातार वृद्धि हो रही है। अब तक रिपोर्ट हुए 3490 एक्टिव केसों में 59 मरीज अस्पतालों में दाखिल हैं। बाकी सारे मरीज अपने घरों में आइसोलेट हैं। बारिश के बावजूद शनिवार को लोगों ने टीकाकरण के लिए उत्साह दिखाया। 17207 लोगों ने कोविड टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमिक्रान के पांच चेतावनी लक्ष्ण
1. सांस लेने में तकलीफ महसूस होना
2. आक्सीजन लेबल में गिरावट का आना
3. छाती में दर्द या दवाब महसूस होना
4. मानसिक उलझन या जवाब देने में असमर्थता
5. चमड़ी, होठों या नाखूनों का रंग अचानक बदल जाए या गाढ़ा नीला हो जाए।
डा. सुमित सिंह ने कहा कि इन लक्ष्णों के दिखने पर तुरंत डाक्टर से संपर्क किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें