पटियाला-संगरूर रोड पर देर रात हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान अवतार सिंह निवासी शेरमाजरा के तौर पर हुई है।
मामले के जांच अधिकारी थाना पसियाना के सहायक थानेदार दलजीत सिंह ने बताया कि अवतार सिंह की गुरुद्वारा श्री परमेश्वर द्वार के पास आटा चक्की है। वह दुकान बंद करके रात को बाइक पर जा रहा था। जब वह गांव शेखूपुरा के पास पहुंचा, तो एक तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
इससे अवतार सिंह का सिर फुटपाथ पर जाकर लगा। उसको पटियाला के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। मृतक के बेटे के बयान पर अज्ञात जीप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।