फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध गर्भपात करती महिला डॉक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार

Sat, 01 Apr 2017 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : Desk
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद चुंगी के पास अवैध गर्भपात क्लीनिक चला रही महिला डॉक्टर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार देर शाम रंगे हाथ पकड़ा। छापामार कार्रवाई में टीम को क्लीनिक में गर्भपात में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए। उपकरण जब्त करने के साथ ही अधिकारियों ने महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉॅ. गुलशन अरोड़ा के मुताबिक उन्हें शिकायत मिली थी कि ओल्ड फरीदाबाद पुरानी चुंगी स्थित प्रेम डेंटल सेंटर में अवैध गर्भपात का धंधा चल रहा है। इस पर उन्होंने जिला औषध नियंत्रक पूजा चौधरी, एसएमओ डॉ. हरजिंदर, मेडिकल ऑफिसर डॉ. सन्नी डहनवाल और नायब तहसीलदार विरेंद्र की टीम गठित की।

टीम ने एक महिला को बोगस ग्राहक बना कर गर्भपात कराने के लिए क्लीनिक भेजा। वहां पर मौजूद व्यक्ति ने बोगस कस्टमर को पास के ही मदान क्लीनिक पर भेज दिया। यहां पर वह डॉ. सीमा मदान से मिली। इस दौरान डॉ. सीमा मदान एक महिला का गर्भपात कर रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी डॉक्टर ने व्यस्तता के चलते बोगस ग्राहक को दो-तीन बाद आने के लिए कहा। आरोपी को गर्भपात करता देख बोगस ग्राहक ने टीम को इशारा कर दिया। इशारा पाते ही टीम वहीं पहुंच गई। एसएमओ डॉ. हरजिंदर ने बताया कि गर्भपात कराने वाली महिला के बयान भी कराए गए हैं।  इस दौरान खेड़ीपुल पुलिस चौकी के कर्मी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें