फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की पैसों की मांग से परेशान युवक ने किया सुसाइड

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका की पैसों की मांग से तंग आकर प्रेमी ने की खुदकुशी
विज्ञापन

पुलिस ने प्रेमिका समेत दो लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
प्रेमिका की पैसों की मांग से परेशान होेकर एक युवक ने मंगलवार को घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सदर थाना पुलिस ने प्रेमिका और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अज्ञात व्यक्ति पर आखिरी बार युवक के मोबाइल पर फोन कर प्रेमिका की ओर से पैसों की मांग करते धमकियां देने का आरोप है। फिलहाल मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
जांच अधिकारी एएसआई रशपाल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मनदीप सिंह (22) निवासी विद्या नगर करहेड़ी के तौर पर हुई है। मनदीप बीए का छात्र था। पंजाबी यूनिवर्सिटी में बतौर क्लर्क तैनात महिंदर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे मनदीप सिंह के जिला संगरूर की रहने वाली संदीप कौर के साथ प्रेम संबंध थे। वह नर्सरी से 10वीं कक्षा तक इकट्ठे संगरूर के एक स्कूल में पढ़े थे। बीए पूरी करने के बाद संदीप कौर उनके बेटे के साथ विदेश में सेटल होना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से दोनों के परिवार उनकी शादी कराना चाहते थे, लेकिन लड़की तैयार नहीं थी। उसका यही कहना था कि वह विदेश में सेटल होकर फिर शादी करेगी। कुछ समय पहले संदीप कौर ने मनदीप सिंह से साढ़े तीन लाख रुपये ले लिए। बाद में जब मनदीप सिंह ने पैसे वापस मांगे तो उसने इनकार कर दिया। इस वजह से मनदीप सिंह काफी परेशान रहने लगा था। सुसाइड करने से दो-तीन पहले किसी अज्ञात व्यक्ति का मनदीप सिंह के मोबाइल पर धमकी भरा फोन आया था। उसने कहा था कि संदीप कौर और 15 हजार रुपये मांग रही है। इससे मनदीप कौर पहले से भी ज्यादा परेशान रहने लगा। इस हालात में उसने मंगलवार को घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मनदीप सिंह की मां के बयान पर प्रेमिका व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें