फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत

Wed, 24 Jan 2018 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

धोबीघाट नाले में बुधवार सुबह एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि यह शव बिहार के बेतिया जिला निवासी मजदूर का है। वह अपने भाई के साथ यहां जीआईसी से धोबीघाट जाने वाले मार्ग पर नर्स सेंटर के पास किराए के कमरे में रहता था। मृतक के सिर पर चोट का निशान है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में कहा है कि या तो उसकी हत्या की गई होगी या फिर उसके सिर पर गिरने से चोट लगी होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, अपने साथी की मौत से आक्रोशित मजदूरों ने यहां जोरदार प्रदर्शन किया और मामले का शीघ्र खुलासा करने तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने बताया कि बिहार के बेतिया जिला अंतर्गत ग्राम बजही रतनपुर निवासी अनिल चौधरी (36) पुत्र इगरासन चौधरी कई वर्षों से यहां मजदूरी का काम करता था। वह यहां किराए के कमरे में रहता था। उसके साथ उसका भाई मनोज चौधरी भी रहता है। मंगलवार रात अनिल चौधरी कमरे में नहीं पहुंचा। बुधवार सुबह कुछ लोगों ने उसका शव कमरे से कुछ दूरी पर पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ने बताया कि सिर में चोट के कारण मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। कोतवाल ध्यान सिंह ने बताया कि मृतक के साथियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


इधर, साथी की मौत से आक्रोशित सैकड़ों मजदूरों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि अनिल की कुछ लोगों ने हत्या की है और इस मामले का खुलासा होना चाहिए। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें