एयरफोर्स बेस पर आतंकी हमले की जांच कर रही एनआईए की टीम ने एयरफोर्स स्टेशन पठानकोट के भीतर तैनात लाइनमैन से गहनता से पूछताछ की।
लाइनमैन
की जिम्मेवारी एयरफोर्स स्टेशन के अंदर बिजली को सुचारु रुप से चलाने की
होती है। बताया जा रहा है कि जब आतंकी एयरफोर्स स्टेशन के पीछे (गुरुद्वारा
अकालगढ़) की ओर से एयरफोर्स स्टेशन में दाखिल हुए तो उस समय सुरक्षा के
लिहाज से एयरफोर्स स्टेशन के बाउंड्रीवाल के साथ लगाई गई फ्लड लाइटें बंद
हो गई थीं।
एनआईए को संदेह है कि एयरफोर्स स्टेशन के भीतर घुसने के
लिए कहीं किसी ने जानबूझ कर फ्लड लाइट्स को बंद तो नहीं करा दिया था, ताकि
आतंकी आसानी से एयरफोर्स स्टेशन के अंदर घुस सके। इसलिए एनआईए को शक है कि
एयरफोर्स स्टेशन का कोई कर्मचारी आतंकियों के संपर्क में हो सकता है।