फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूंखार कुत्तों ने नोच खाया तीन साल का मासूम

Sat, 09 Jan 2016 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमतृसर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमांत कस्बा अजनाला के गाहर हरड़ खुर्द में एक नन्हे बच्चे को आवारा कुत्तों ने नोच खाया।
विज्ञापन


बच्चे की आयु करीब तीन वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद बच्चे को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां बच्चे की मौत हो गई है। बच्चे के पांव का आधा हिस्सा खाया गया है, जबकि उसके शरीर के कई अन्य हिस्सों को भी कुत्तों ने नोचा है।

पीड़ित अंगदबीर सिंह दारा संतोष सिंह ने बताया कि उनका बेटा व बहू सरकारी नौकरी करते हैं। पोता उनके पास रहता है। पोता खेलने के लिए घर से बाहर गया तो काफी समय तक वापस नहीं आया तो वह पड़ोसियों के घर उसे खोजने के लिए गए। बच्चा वहां भी उनको नहीं मिला। उन्होंने और गांववालों ने अंगदबीर को ढूंढना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह गांव के बाहर गए तो देखा कि कुछ लावारिस कुत्ते उनके पोते को नोच रहे थे। लोगों ने कुत्तों को लाठियों से भगाया और बच्चे को तुरंत अस्पताल में लेकर जाया गया। वहां बच्चे ने दम तोड़ दिया। उधर अस्पताल के डाक्टर नीरज मल्होत्रा ने बताया कि बच्चे के शरीर पर कुत्तों के नोचने के काफी गहरे घाव थे। बच्चा अस्पताल में पहुंचने से पहले ही मर चुका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें