फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की करतूत: वाघा बॉर्डर पर पाक ने क्यों लगाई अलगाववादी नेता गिलानी की तस्वीर, क्या हैं मायने

Wed, 28 Aug 2024 10:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी करतूतों के बाज नहीं आता है। अब पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर पर अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की एक बड़ी तस्वीर लगा दी है। इस तस्वीर के लगाने के कई मायने हैं। 
विज्ञापन
पाकिस्तान की तरफ से लगाई गई गिलानी की तस्वीर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने वाघा सीमा के मध्य संयुक्त चेक पोस्ट पर ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की एक बड़ी तस्वीर लगा दी है। सैयद अली शाह गिलानी की 2021 में निधन हो गया था। पाकिस्तान ने वाघा सीमा पर उनकी तस्वीर ऐसे समय में लगाई है, जब जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वहीं गलानी की यह तस्वीर इस तरह लगाई गई है, ताकि भारत की तरफ से आने वाले लोगों की नजर भी इसपर पड़े।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से उनकी तस्वीर प्रदर्शित करने का अखिल भारत हिंदू महासभा के नेता राजविंदर राजा ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार से गिलानी की तस्वीर लगाना सही नहीं है। वर्तमान समय में पाकिस्तान में कई स्थानों पर सरकार विरोधी प्रदर्शन चल रहे हैं। ऐसे में सीमा पर गिलानी का फोटो लगाकर पाकिस्तान सरकार अपनी जनता का ध्यान भटकना चाहती है।

सैयद अली शाह गिलानी का तीन वर्ष पूर्व 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। अंतरराष्ट्रीय अटारी सीमा पर प्रतिदिन हजारों लोग रिट्रीट सेरेमनी देखने आते हैं। पाकिस्तान की वाघा की तरफ लगाई गई गिलानी की तस्वीर इस तरीके से लगाई गई है, ताकि अटारी सीमा पर रिट्रीट देखने आ रहे लोगों का ध्यान इस ओर जाए। गिलानी ने कश्मीर में आतंकवाद को प्रोत्साहित किया। जम्मू कश्मीर के तत्कालीन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी कश्मीर में आतंकवाद और रक्तपात के लिए गिलानी को दोषी बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें