फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में पुलिस मुठभेड़: पॉश एरिया में पुलिस ने नशा तस्करों को घेरा, गोली लगने से एक आरोपी घायल

Wed, 28 Aug 2024 08:54 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

जालंधर के पॉश इलाके लाजपत नगर में पुलिस और नशा तस्करों के बीच फायरिंग हुई है। पुलिस की फायरिंग से एक तस्कर घायल हुआ है।
विज्ञापन
जालंधर में पुलिस व नशा तस्करों के बीच मुठभेड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के पॉश एरिया में जालंधर पुलिस व नशा तस्करों में मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग हुई, जिसमें एक आरोपी को गोली लग गई, जबकि उसके साथी फरार हो गए। इसमें एक आरोपी सुरिंदर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोलियां चलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस की सीआईए शाखा को गुप्त सूचना मिली थी, जिसकी बिनाह पर टीम के इंचार्ज सुरिंदर ने सिविल वर्दी में नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान टैक्सी नंबर वाली एक सफेद कार को रुकने का इशारा किया तो कार सवारों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन


इसके बाद सीआईए स्टाफ ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं। घायल आरोपी को तत्काल काबू कर लिया गया, लेकिन बाकी के तीन आरोपी कार छोड़ कर फरार हो गए। फिलहाल काबू आए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को कुछ तस्करों के बारे में नशा सप्लाई की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस जांच की जा रही है।

हालांकि, पुलिस अधिकारी कुछ कहने से बच रहे हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, तस्कर नशे की डिलीवरी देने के लिए आये हुए थे। इसकी सीसीटीवी भी वायरल हुई है, जिसमें एक आरोपी विक्रम बाबा भाग रहा है और पुलिस मुलाजिम उसके पीछे हथियार लेकर पीछा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें