फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसा: तरनतारन के नायक गुरसेवक सिंह ने गंवाई जान, डीएनए का सैंपल लेकर लौटी सेना की टुकड़ी

Thu, 09 Dec 2021 11:07 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, खडूर साहिब के सांसद जसबीर सिंह डिंपा, डीसी कुलवंत सिंह, एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने नायक गुरसेवक सिंह के परिवार के साथ गहरा दुख जताया है। 
विज्ञापन
कुन्नूर हेलीकॉप्टर क्रैश में नायक गुरसेवक सिंह की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा हलका खेमकरण के गांव दोदे सोढियां में बुधवार की शाम को जलते चूल्हों की आग उस समय ठंडी पड़ गई जब रात 7.53 मिनट पर आर्मी हेडक्वार्टर से सूचना मिली कि तमिलनाडू में हेलिकाप्टर हादसे के दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 13 सैनिकों की जान चली गई है। इनमें गांव दोदे सोढियां निवासी भारतीय सेना के 31 साल के नायक गुरसेवक सिंह भी शामिल हैं। नायक गुरसेवक सिंह का पार्थिव शरीर गांव नहीं पहुंचा है। नायक के घरवालों की उम्मीद थी कि गुरुवार को पर्थिव शरीर गांव पहुंचेगा, लेकिन सेना की टुकड़ी डीएनए टेस्ट के लिए गुरसेवक के पिता काबल सिंह का सैंपल लेकर लौट गई। घर पर पिता, भाई और पत्नी सहित हर कोई गुरसेवक की असमय मौत से सदमे में है। 

विज्ञापन


गुरसेवक की पत्नी जसप्रीत कौर अपनी दोनों बेटियों व बेटे को गोद में उठाए पथराई आंखों से पति की फोटो को निहारती रही। रिश्तेदारों ने कई बार झिंझोड़ा कि गुरसेवक अब इस दुनिया में नहीं रहा। हर बार जसप्रीत इतना ही कहती रही कि मेरा गुरसेवक अपने जनरल के साथ ड्यूटी पर है, वह जल्द लौटेगा।

यह खबर सुनते ही गुरसेवक सिंह के पिता काबल सिंह सुध बुध खो बैठे। वे बेटे को याद कर बार-बार कह रहे थे कि ओए सेवका हुण सुणदा क्यों नई, आह वेख तेरी वोहटी जसप्रीत किवें गुम्म पई आ। तू तां कंहदा सी मैं अगले हफ्ते घर आवांगा, पर आह की माड़ी खबर सुण लई। वे गुरसेवका तू इक वार आखदे कि ऐह सब झूठ है। 
विज्ञापन


इस दौरान काबल सिंह को उनके चार बेटे और दो बेटियां चुप कराने का प्रयास करते रहे। गांव के सरपंच गुरबाज सिंह, ग्रामीण मंदीप सिंह और अंग्रेज सिंह ने बताया कि नायक गुरसेवक सिंह सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ बतौर पर्सनल सिक्योरिटी आफिसर (पीएसओ) तैनात थे। सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान भी वे जनरल रावत के साथ थे। 

सुबह कॉल करके कहा था, मैं तैन्नू नाल लै जावांगा 

नायक की पत्नी जसप्रीत कौर को पति की मौत के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। काबल सिंह ने बताया कि करीब दो माह से बीमार चल रही जसप्रीत कौर से मोबाइल पर बातचीत में गुरसेवक ने कहा था कि जसप्रीत फिक्र न कर तूं ठीक हो जांवेगी, सिमरत, गुरलीन और फतेह नू चंगी तरां पड़ावी, ऐवें फिक्र न करिया कर तू ठीक हो जावेंगी, मैं अगले हफ्ते छुट्टी ले के आवांगा अते तैनूं नाल लेके जावांगा। आर्मी अस्पताल विच्च वदिया इलाज हुंदा ए।

घर में लगी भीड़ से हैरान है पत्नी 

गुरसेवक सिंह की पत्नी जसप्रीत कौर बार-बार अपने ससुर काबल सिंह से पूछ रही थी कि आखिर घर में इतनी भीड़ क्यों हो रही है। जसप्रीत कौर अपनी नौ वर्षीय बच्ची सिमरत, सात वर्षीय बेटी गुरलीन और साढ़े चार साल के बेटे गुरफतेह सिंह के साथ हैरानी से सब को देख रही थी। जसप्रीत कौर का ये व्यवहार देखकर काबल सिंह फफक रो पड़े। नायक गुरसेवक सिंह की शहादत पर खडूर साहिब के सांसद जसबीर सिंह गिल, खेमकरण के विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर, तरनतारन के विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री ने परिवार से हमदर्दी जताई है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें