फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर में अंबाला-हाईवे पर फुटओवरब्रिज बनने से वीआईपी रोड वासियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर एक ओर से दूसरी ओर आवाजाही के दौरान वीआईपी रोड पर रहने वाले लोगों को राहत दिलाने के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से एक योजना पर काम किया जा रहा है। इसके बाद पैदल आवाजाही करने वाले लोग बिना किसी रोकटोक के अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे को एक ओर से दूसरी ओर पार कर पाएंगे। यह जानकारी नगर परिषद के प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों ने साझा की है।
विज्ञापन

अभी लोग जान जोखिम में डालकर पार कर रहे हाईवे
जानकारी के मुताबिक वीआईपी रोड शहर के पॉश इलाकों में से एक माना जाता है। इस इलाके में रहने वाले लोगों की आबादी करीब 35 हजार से अधिक है और इतनी बड़ी आबादी वाले क्षेत्र के लोग अगर किसी समस्या से सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो वो हैं मुख्य हाईवे से वीआईपी रोड तक आवाजाही करने वाले। दूसरी ओर, उक्त इलाके में रहने वाले अधिकतर लोगों को कारोबार और नौकरी के लिए चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में आना-जाना पड़ता है। इनका अधिकतर समय दफ्तर पहुंचने के बजॉय मुख्य हाईवे से वीआईपी रोड पर स्थित अपने घर पहुंचने में लगता है। आलम यह है कि चंडीगढ़ और पंचकूला में कार्यरत लोगों को वीआईपी रोड पर स्थित घर पहुंचने के लिए मुख्य हाईवे को पार करने में अपनी जान जोखिम में डालने के लिए मजबूर होना पड़ता है। क्योंकि हाईवे से वाहन तेज रफ्तार में निकलते हैं, जिनकी चपेट में आकर अब तक बहुत से लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
लोग लंबे समय से कर रहे फुटओवरब्रिज की मांग
अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य हाईवे से तेज रफ्तार से निकलने वाले वाहनों से परेशान होकर लोग सड़क पार नहीं कर पाते। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थानीय लोग प्रशासन से लंबे समय से फुटओवरब्रिज बनाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यहां हाईवे पर फुटओवरब्रिज बनने के बाद हाईवे को एक ओर से दूसरी ओर पार करने में दिक्कत नहीं होगी और राहगीरों का इधर से उधर आवाजाही में समय भी बचेगा। स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए स्थानीय नगर परिषद के अधिकारियों ने इस मामले को लेकर निरीक्षण किया। इसके बाद प्रस्ताव बनाकर हाईवे अथॉरिटी के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

प्रस्ताव बनाकर भेजा है अथॉरिटी को
वीआईपी रोड पर पैदल चलने वाले राहगीरों को मुख्य हाईवे को पार करने में हो रही दिक्कत से राहत दिलाने के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से फुटओवरब्रिज बनाने को लेकर एक प्रस्ताव बनाया गया है। इसको मंजूरी के लिए हाईवे अथारिटी के पास भेजा गया है। जैसे ही अथारिटी से मंजूरी मिलेगी तो इससे आगे की कार्यवाही को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

- उदयवीर सिंह ढिल्लों, प्रधान, नगर परिषद, जीरकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें