कार की बैटरी एक बार चार्ज करने के बाद करीब 70 किलोमीटर तक चल सकती है। इस मौके पर आयोजन समिति के प्रवक्ता ने कहा कि शहीदों की इस मजार की लोगों के बीच काफी मान्यता है।
मोहाली में सोहाना गांव में स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदां में एक दानी ने कार सेवा के लिए विंटेज लुक वाली बैटरी कार भेंट की है। इस संबंध में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रवक्ता ने बताया कि एक दानी सज्जन ने परिवार के साथ गुरुद्वारा साहिब में उपस्थित होकर यह बैटरी कार भेंट की और इसकी चाबी प्रबंधन कमेटी को दी।
विज्ञापन
इसकी कीमत करीब 3 लाख 90 हजार रुपये है। कार की बैटरी एक बार चार्ज करने के बाद करीब 70 किलोमीटर तक चल सकती है। इस मौके पर आयोजन समिति के प्रवक्ता ने कहा कि शहीदों की इस मजार की लोगों के बीच काफी मान्यता है। इससे पहले भी तीन एसी बसें, क्वालिस, स्कॉर्पियो, तीन मारुति ईको, मारुति वर्सा, महिंद्रा मराजो, महिंद्रा जायलो गाड़ियां समय-समय पर गुप्त एवं प्रत्यक्ष दान के जरिये श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के असवारा साहिब को भेंट की जा चुकी हैं।