मोहाली। केरल में आयोजित केंद्रीय विद्यालय स्कूल नेशनल गेम्स के दौरान अंडर 17 वर्ग में गोला फेंक प्रतियोगिता में मोहाली की खिलाड़ी जॉय बैदवान ने गोला फेंक में पहला और थापी फेंक में दूसरा स्थान हासिल किया। इसी के साथ उनका चयन दिसंबर में होने वाले स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के लिए हुआ है।
पंजाब के लिए खेलने वाली जॉय बैदवान के पिता एवं भारतीय किसान यूनियन के नेता परमदीप सिंह बैदवान ने बताया कि जॉय सेक्टर-80 स्थित केंद्रीय विद्यालय में नवीं कक्षा की छात्रा है। जॉय सेक्टर-78 के स्टेडियम में कोच स्वर्ण सिंह और कोच मलकियत सिंह से ट्रेनिंग लेती हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य जोगेश्वर और खेल शिक्षिका सुनंदा वैरी ने उन्हें पदक जीतने पर बधाई दी।