फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राइसिटी में सक्रिय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर काबू, आठ वाहन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार कर इनसे आठ वाहन बरामद किए हैं। बरामद किए गए चोरी के वाहनों में 6 मोटरसाइकिल और दो स्कूटर शामिल हैं। यह गिरोह ट्राइसिटी में सक्रिय था और चंडीगढ़, मोहाली के अलावा पंचकूला में भी वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने इन्हें अदालत में पेश किया और यहां से दोनों शातिरों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दोनों वाहन चोरों को गिरफ्तार कर बलौंगी थाने की पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी फिलहाल मोहाली के गांव खूनी माजरा में अलग-अलग जगह किराये पर रह रहे थे। इनकी पहचान बांसल कुमार निवासी चंदौसी उत्तर प्रदेश और दूसरा सुनील कुमार निवासी रतिया, बिहार के रूप में हुई है। बलौंगी थाने के एसएचओ राजपाल सिंह ने बताया कि इस चोर गिरोह की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने मोहाली-खरड़ रोड पर चूना भट्ठी के पास नाकाबंदी चेकिंग शुरू कर दी थी। इसी दौरान दोनों को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान इनकी निशानदेही पर चार मोटरसाइकिल और दो एक्टिवा स्कूटर बरामद किए गए हैं। इनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है। अभी इस गिरोह के अन्य शातिरों की तलाश की जा रही है।
एसपी देहात मोहाली रवजोत कौर ग्रेवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इन्हें अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसपी ने कहा कि गिरोह में और भी सदस्य हो सकते हैं और चोरी की अन्य वारदातें भी सामने आ सकती हैं। यह भी पता किया जा रहा है कि यह गिरोह चोरी के वाहन कहां पर बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें