फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हेरोइन की सप्लाई देने आए तीन गिरफ्तार, दो दिन का मिला रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
50 ग्राम हेरोइन बरामद, सोहाना थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच की शुरूसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोहाली। सोहाना पुलिस ने तीन युवकों को 50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूपिंदर सिंह हैप्पी व तरसेम सिंह जस्सड़ दोनों निवासी कस्बा जीरा जिला फिरोजपुर और गुरसिमरनजीत सिंह लाली निवासी टीचर कॉलोनी फरीदकोट के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एएसआई हरविंदर सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सोहाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर हैं।
विज्ञापन


जांच अधिकारी हरविंदर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी गश्त पर तैनात थी। जांच करते हुए पुलिस गुरु नानक स्वीट्स सेक्टर-78 पहुंची। शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि तीन युवक लंबे समय से फिरोजपुर से हेरोइन लाकर मोहाली के आसपास के इलाके में ग्राहकों को इसकी सप्लाई करते हैं। सूचना देने वाले ने पुलिस को बताया कि तीनों आरोपी सरपंच ढाबा सेक्टर-77 के पार्क में हेरोइन की सप्लाई देने के लिए आए हैं और वहां ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने पार्क में दबिश देकर तीनों युवकों को हिरासत में लिया। जब तलाशी ली तो उनके पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें