फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गली में गाड़ी खड़ी करने पर पड़ोसी पर हमला, चार पर मामला दर्ज

Fri, 05 Jan 2024 06:12 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। सोहाना गांव में एक किराएदार के रिश्तेदार की गली में खड़ी गाड़ी करने पर हुए विवाद में कुछ लोगों ने मकान मालिक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घायल की पहचान मनी कुमार (30) निवासी किला सोहाना के रूप में हुई है। जांच अधिकारी जीत चंद ने बताया कि मनी कुमार के बयान पर सोहाना के राजीव शर्मा, ईशान शर्मा, रोहित शर्मा व मोहित शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


मनी कुमार ने बताया कि उसकी करियाना की दुकान है और अपना घर अमनदीप सिंह को किराए पर दिया हुआ है। 8 अक्तूबर को करीब साढ़े 11 बजे किराएदार अमनदीप के रिश्तेदार ने स्काॅर्पियो कार उसके चाचा सुभाष चंद्र के घर के बाहर खड़ी कर दी। इसी दौरान उसका पड़ोसी राजीव कुमार गली में खड़ा होकर गाली गलौज करने लगा। उसका अमनदीप से इस बात पर झगड़ा शुरू हो गया। वह जब उनकी लड़ाई छुड़ाने आया तो राजीव शर्मा ने उसके बेटे ईशान शर्मा व भतीजे रोहित व मोहित ने उस पर गंडासी से हमला कर दिया। इन्होंने उसकी जमकर पिटाई की और बाद में फरार हो गए। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें