फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कपड़े की दुकान से हजारों की चोरी

Mon, 01 Jan 2024 07:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग के पास वारदात संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


डेराबस्सी। चोर कोहरे का फायदा उठाकर मुख्य सड़क के किनारे की दुकानों को निशाना बना रहे हैं। चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग स्थित अर्बन वियर नामक कपड़े की दुकान के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपये के कपड़े व अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़े, जबकि एक दुकान के ताले तोड़ने में विफल रहे।
विज्ञापन


दुकान मालिक सिल्वर सिटी निवासी गुरप्रीत सिंह हनी ने बताया कि सुबह जब वह दुकान पर गए तो शटर के ताले टूटे थे। दुकान के अंदर सामान बिखरा । चोरों ने दुकान से सर्दियों के कीमती कपड़े, परफ्यूम और अन्य सामान चोरी कर लिए, जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये थी। चोरों ने शटर के दोनों ताले समेत अंदर के दरवाजे का ताला भी तोड़ दिया। वारदात की शिकायत पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने मौके पर जाकर भी कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अजितेश कौशल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की एक टीम सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें