फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेज-3बी1 में साठ लाख से घूमेगा विकास का पहिया, मेयर ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज 3बी1 में लाखों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्दू ने किया। इस दौरान फेज-3बी1 में पेवर ब्लॉक, रोज गार्डन में एक और बाथरूम बनाने का काम भी शुरू किया। इन दोनों कार्यों पर 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि नगर निगम की ओर से मोहाली में विकास कार्य करवाने का फोकस है। मोहाली में रोज गार्डन में पहले से ही एक शौचालय है, लेकिन क्षेत्र के लोगों की मांग को देखते हुए यहां एक ओर स्नानागार का निर्माण किया जा रहा है। मोहाली में लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए विभिन्न पार्कों में ओपन एयर जिम बनाए गए हैं। इसका लोग फायदा उठा रहे हैं। इस मौके पर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी और वार्ड नंबर 6 के पार्षद जसप्रीत सिंह गिल विशेष रूप से मौजूद रहे।
पार्षद ने जताया आभार
विकास कार्यों में भेदभाव रहित विकास के अलावा पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक वार्ड के पार्षद स्वयं इस कार्य की देखरेख कर रहे हैं ताकि विकास कार्यों में अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया जा सके। इस मौके पर पार्षद जसप्रीत सिंह गिल ने यहां आने और पेवर ब्लॉक व रोज गार्डन में स्नानागार कार्य का उद्घाटन करने के लिए मेयर का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें