फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल का इंतजार खत्म, इस साल मिलेगा सामुदायिक केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-3बी1 और फेज-3बी2 के लोगों को अब शादी या छोटे बड़े समारोह करने के लिए होटलों या मैरिज पैलेसों में नहीं जाना पड़ेगा। करीब 16 साल के इंतजार के बाद इलाके के लोगों को नया सामुदायिक केंद्र इसी साल मिल जाएगा। पांच करोड़ रुपये की लागत से इसे बनाने की दिशा में काम शुरू हो चुका है। यह मैरिज पैलेसों की तर्ज पर बनाया जा रहा है और इसमें आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। वहीं इसमें कमरों और पार्किंग की व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन

2006 में मोहाली के जिला बनने के समय सरकारी इमारतों और अदालत के लिए जगह नहीं थी। इस वजह से सामुदायिक केंद्रों में सरकारी दफ्तर शुरू कर दिए गए थे। ऐसे में फेज-3बी1 के सामुदायिक केंद्र से जिला अदालत शुरू की गई थी लेकिन कुछ साल पहले अदालत सेक्टर-76 में अपनी इमारत में शिफ्ट हो गई थी। उसके बाद से मांग उठ रही थी कि इस सामुदायिक केंद्र को आम लोगों के लिए शुरू किया जाए। नगर निगम ने जब इसका मुआयना करवाया तो इस इमारत को दोबारा गिराकर बनाने फैसला लिया गया। प्रस्ताव को सरकार से अनुमति मिलने के बाद इस दिशा में काम शुरू किया गया।
पूरी तरह से साउंडप्रूफ रहेगा हॉल
सामुदायिक केंद्र की खास बात है कि इसका हॉल पूरी तरह से साउंडप्रूफ रहेगा। ऐसे में सामुदायिक केंद्र के अंदर की आवाज बाहर नहीं आ सकेगी। इससे इलाके के लोगों को दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी। नगर निगम के अधिकारियों की माने तो यह सामुदायिक केंद्र पायलट प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा है। अगर यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से कामयाब रहता है तो अन्य सामुदायिक केंद्रों को इसी तर्ज पर संवारा जाएगा।
विज्ञापन

सामुदायिक केंद्र में इस तरह की मिलेंगी सुविधाएं
सामुदायिक केंद्र में एक बेसमेंट, दो हॉल और कुछ कमरे भी होंगे। सामुदायिक केंद्र पूरी तरह से वातानुकूलित होगा। ऊपरी मंजिल पर लिफ्ट और दिव्यांगों के लिए रैंप भी होगा। वहीं सारे सामुदायिक केंद्र में कैमरे लगे रहेंगे। इस केंद्र की लोकेशन काफी अहम है क्योंकि इसके पास ही कई धार्मिक स्थल और मार्केट है। ऐसे में लोगों को जरूरी सामान लेेने के लिए भी परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
नवंबर तक शुरू कर देंगे सामुदायिक केंद्र
सामुदायिक केंद्र का काम शुरू हो चुका है। निजी कंपनी काम जल्द खत्म करने में जुटी हुई है। कोशिश यही है कि नवंबर तक इसे पूरा कर दिया जाए ताकि लोगों को शादियों के सीजन में किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। -जसप्रीत सिंह गिल पार्षद
इलाके के लोगों को मिलेगा फायदा
शहर के सभी इलाकों में सामुदायिक केंद्र की व्यवस्था है, लेकिन इस इलाके में यह सुविधा न होने से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ती थी। जरूरतमंद परिवारों को ज्यादा दिक्कत आती थी। नगर निगम को इस काम को पहल के आधार पूरा करना चाहिए। -रमन शैली, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें