फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएसईआर में दाखिले के लिए होगी अग्नि परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

चार से आईआईएसईआर में शुरू होगी दाखिले की जंग
जुलाई में होगी एप्टीट्यूड परीक्षा, छात्रवृत्ति का भी इंतजाम
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईआईएसईआर) में बीएस व एमएस (बैचलर ऑफ साइंस व मास्टर ऑफ साइंस) के दोहरी (ड्यूल) डिग्री प्रोग्राम के लिए इसी महीने से दाखिले की जंग शुरू होगी।
दाखिले का शेड्यूल दो बार बदल चुका है। पहले 25और फिर 29 अप्रैल तय किया गया था लेकिन अब दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया चार मई से ऑनलाइन होगी। जुलाई को एप्टीट्यूड परीक्षा होगी। इतना ही नहीं संस्थान में दाखिल लेने वाले होनहार छात्रों को छात्रवृत्ति की सुविधा भी रहेगी। इससे छात्रों को अपनी उच्च पढ़ाई करने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दाखिले की प्रक्रिया मोहाली के अलावा बरहमपुर, भोपाल, कोलकाता, पुणे, तिरुवनंतपुरम और तिरुपति में एक साथ होगी। चार वर्षीय बीएस और पांच वर्षीय बीएएस/एमएम दोहरी डिग्री के प्रोग्राम में विज्ञान की पढ़ाई करने वाले छात्र दाखिल ले पाएंगे। दाखिले के लिए सामान्य वर्ग (जरनल), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अन्य पिछड़ा वर्ग नॉन क्रीमी लेयर (ओबीसी-एनसीएल) के विद्यार्थियों के लिए 12वीं कक्षा में कम से कम 60 फीसदी अंक, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग छात्रों के लिए 55 फीसदी अंक की शर्त रखी गई है। दाखिले के लिए कई चैनल तय हैं। इसमें जेईई एडवांस्ड, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना, राज्य और केंद्रीय बोर्ड (एससीबी) शामिल हैं।
छात्रवृत्ति के ये रहेंगे नियम
जहां तक छात्रवृत्ति संबंधी नियमों की बात है तो किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के नियमों अनुसार मिलेगी। इसके अलावा जेईई एडवांस्ड और एससीबी चैनलों के माध्यम से प्रवेश पाने वाले छात्र भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के नियमों अनुसार नियमित संख्या में इंस्पायर स्कॉलरशिप के लिए पात्र होंगे। संस्थान का दावा है कि उच्चस्तरीय प्रयोगशाला से लेकर कई सुविधाएं यहां पर छात्रों को दी जाती हैं। छात्रावास की सुविधा भी रहेगी।
विज्ञापन

दाखिले के लिए यह रहेगी प्रक्रिया
आवेदन के लिए दाखिला फार्म केवल https://www.iiseradmission.in/ पर ऑनलाइन ही जमा होंगे। सामान्य वर्ग (जरनल), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अन्य पिछड़ा वर्ग नॉन क्रीमी लेयर (ओबीसी-एनसीएल) के विद्यार्थियों के लिए दो हजार रुपये और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, कश्मीरी प्रवासी व दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए एक हजार रुपये फीस तय की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें