फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के व्यक्ति पर फायरिंग कर देर रात लूटी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। दो नकाबपोश लुटेरे चंडीगढ़ निवासी व्यक्ति को गोली मार कार लूटकर फरार हो गए। गंभीर हालत में व्यक्ति को पीजीआई रेफर किया गया है। मटौर थाना पुलिस ने अज्ञात पर हत्या की कोशिश, लूट व आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

परम डोगरा ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और सेक्टर-45 चंडीगढ़ में रहते हैं। सोमवार देर रात वह कुंभड़ा वाली सड़क से चंडीगढ़ जा रहे थे। फेज-सात के पास पहुंचे तो सड़क पर जाम लगा था। उन्होंने अपनी गाड़ी रोक ली। तभी दो नकाबपोश लुटेरे आए और उनसे चाबी छीनने लगे। विरोध किया तो उन्होंने गोली चला दी, जो उनकी अंगुली में लगी। इसके बाद आरोपी उनकी ईटीयोज कार लूटकर फरार हो गए। उन्होंने शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए। पीसीआर पार्टी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें जीएमसीएच 32 में पहुंचाया गया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। डीएसपी गुरशेर सिंह संधू ने बताया कि पुलिस आसपास लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग देख रही है। जल्दी ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें