फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलटाना में डायरिया से दूसरी मौत, 157 नए मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। सोमवार को बलटाना के एकता विहार में डायरिया से एक तीस वर्षीय व्यक्ति रविंदर की मौत हो गई। इलाके में डायरिया से मरने वालों की संख्या अब दो तक पहुंच गई, वहीं सोमवार को 157 नए मामले सामने आए हैं। दो दिनों में बलटाना से करीब 171 डायरिया के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ढकोली की एसएमओ डॉ. पॉमी चतरथ ने बताया कि डायरिया के मरीजों की जांच और उन्हें जागरूक करने के लिए एकता विहार में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मरीजों में डायरिया की पुष्टि हुई है, उन्हें ढकोली के अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। चार मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मोहाली के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, आधे से ज्यादा मरीज पंचकूला और चंडीगढ़ के अस्पतालों में दाखिल हैं। डायरिया के केस आने के बाद नगर परिषद हरकत में आ गया है। विभाग की टीम ने पूरा दिन पानी की पाइपलाइन की चेकिंग की, लेकिन कारणों का पता नहीं लग पाया है। इसके चलते अधिकारियों ने एकता विहार की पानी की सप्लाई बंद करवा दी है। लोगों को पेयजल मुहैया कराने के लिए पानी के चार टैंकर कॉलोनी में खड़े कर दिए हैं।
डायरिया फैलने का कारण नहीं पता कर पाए अधिकारी
बलटाना के एकता विहार में दो दिनों से लोग डायरिया से पीड़ित हैं। इस एरिया में काफी समय से लोगों को दूषित पेयजल की सप्लाई लोगों के घरों तक पहुंच रही है। वहीं, जीरकपुर नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी पूरे दिन जांच के बाद भी पता नहीं लगा पाए कि दूषित पेयजल लोगों के घरों तक क्यों पहुंच रहा है, जबकि सुबह से शाम तक प्रशासन और नगर परिषद के अधिकारी दौड़ लगाते रहे।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में दूषित पेयजल बताया था कारण
एक सप्ताह पहले एकता विहार के दूषित पेयजल के संबंध में एक वीडियो वायरल किया गया था। इसमें सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होकर पीने के पानी में मिक्स होने की बात कही जा रही थी। यह सोशल मीडिया के माध्यम से स्थानीय पार्षद और नगर परिषद के अधिकारियों के संज्ञान में भी लाया गया था, लेकिन इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। नतीजा आज लगातार पूरे कॉलोनी के लोगों में डायरिया से पीड़ित होते जा रहे हैं। इस कॉलोनी में करीब दस हजार लोग रहते हैं।
जीरकपुर में नहीं होती पानी की क्लोरिनेशन
जीरकपुर और बलटाना के ट्यूबवेलों में पानी क्लोरिनेशन नहीं किया जा रहा है। यहां पर लगाए क्लोरिनेशन पंप सिर्फ दिखावे के लिए लगाए गए हैं। इस बारे में जब नगर परिषद के ईओ गिरीश वर्मा से बात की गई तो उन्होंने पानी की क्लोरिनेशन के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

फोटो के साथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें