फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुडा मुलाजिमों की हड़ताल के आगे झुकी मैनेजमेंट, मांगें मानी

Thu, 19 May 2016 09:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
पुडा मुलाजिमों की हड़ताल के आगे झुकी मैनेजमेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहाली के पुडा मुलाजिमों ने बुधवार को कलम छोड़ हड़ताल की। हड़ताल की वजह से पुडा की सभी इकाईयों में काम ठप रहा। यहां तक सिंगल विंडो में भी काम ठप रहा। लोगों को परेशान होता देख  पुडा के अतिरिक्त मुख्य प्रशासक ने पुडा मुलाजिम तालमेल संघर्ष समिति के साथ बैठक की। उन्हें इस बैठक में आश्वासन दिया है कि पुडा मुलाजिमों की मांग को एक सप्ताह के भीतर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। जिसके बाद मुलाजिमों ने वीरवार को होने वाली हड़ताल को कैंसिल कर दिया है। जानकरी के मुताबिक पुडा के मुलाजिम करीब पौने छह महीनों से  अपनी मांगों को लेकर संघर्ष पर चल रहे हैं। बुधवार को इन मुलाजिमों की भूख हड़ताल 177 वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। इस दौरान द्वारका प्रसाद, रच्छपाल सिंह, काला सिंह, हरजीत सिंह, गुरदीप सिंह, मखन सिंह भूख हड़ताल पर बैठे।  कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार लंबे समय से पुडा के मुलाजिमों की मांगें पूरे करने के आश्वासन दे रही है,लेकिन आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई। इस मौके रघबीर सिंह, वीर चंद, हरभजन सिंह सैनी, शमशेर सिंह, हरदीप सिंह, बलबीर मसीह आदि थे।
विज्ञापन


डीसी आफिस में भी लोग परेशान
डीसी आफिस के मुलाजिमों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। इस दौरान वहां पर आने वाले लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। वहीं, सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व का नुकसान हो रहा है। वीरवार को भी मुलाजिम हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें