नयागांव (मुल्लांपुर)। होर्स शो के दूसरे दिन शनिवार को काफी संख्या में दर्शक घुड़सवारी के करतब देखने पहुंचे। इस अवसर पर घुड़सवारी के दौरान घोड़ों की ओर से दिखाए गए करतबों को देखकर लोग हैरान रह गए। लोगों ने घोड़ों के अलग-अलग खेलों का जमकर लुफ्त उठाया। एक ओर जहां होर्स शो ट्राइसिटी में लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, आसपास के गांव वालों में इस शो को लेकर उत्साह नहीं दिखा।
इस होर्स शो में ग्रामीणों के बजाय प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। दूसरे दिन अलग-अलग राउंड में अभिषेक चोपड़ा, अनमोल दीप, आकाश, जसविंदर सिंह, मनजीत सिंह, बिलावल सिंह आदि प्रतियोगी विजयी रहे। इस अवसर पर बब्बी बादल, परमिंदर ढींडसा, मिस्टर बराड़ और एसएसपी चंडीगढ़ कुलदीप चहल भी मौजूद रहे।