फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी में घरों के बीच अस्पताल खोलने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लोग। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
डेराबस्सी। शहर के रौनी मोहल्ले में सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों ने उनके घरों के पास खुले अस्पताल के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इन लोगों का आरोप है कि उनके घरों के पास खुले अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। इससे उनके संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है। इसके विरोध में लोगों ने इस अस्पताल को बंद करवाने की मांग की।
विज्ञापन

इस बारे में स्थानीय निवासियों में अकाली मार्केट रौनी मोहल्ला निवासी अमरेंद्र सिंह राजू, राम धीमान, कमल शर्मा, रवि धीमान, अमरेंद्र लाडी, दीपक कुमार, जसवीर काला, सोनू खान, मोहनीश खान, जसदेव सिंह सहित अन्य ने बताया कि छह महीने पहले उनके मोहल्ले में ब्लेसिंग्ज होम केयर प्राईवेट लिमिटेड के नाम से एक अस्पताल खुला है। अब यहां कुछ दिन से कथित तौर पर कोरोना के गंभीर मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस से देश के अलग-अलग राज्यों में यूपी, बिहार, हरियाणा, हिमाचल सहित अन्य राज्यों से गंभीर हालत में मरीज यहां लाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिहायशी क्षेत्र में कोरोना के मरीज रखने से पूरे क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। करोना के मरीजों के कारण लोग अस्पताल में जाने से डरते हैं। इस कारण फोन करके अस्पताल के डाक्टरों से यहां कोरोना के मरीज नहीं रखने की मांग की जा चुकी है। लेकिन वह इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में करीब 12 कोरोना के मरीज रखे हुए हैं।
इस संबंधी बात करने पर अस्पताल के मालिक डॉ. विजय कुमार ने कहा कि हमारे अस्पताल में करोना के नहीं, बल्कि अन्य बीमारियों जिनमें निमोनिया, टायफायड से पीड़ित मरीजों को रखा जा रहा है। लोगों के आरोप गलत हैं। वहीं उन्होंने कहा कि इस जगह पर अस्पताल खोलने की प्रशासन से सभी तरह की मंजूरी ले रखी है। सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. संगीता जैन ने कहा कि जल्द ही इस मामले की जांच की जाएगी। अगर लोगों के आरोप सही हुए तो बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें