फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चलती क्रेटा कार बोनट में आग लगने से जली ड्राइवर ने मुश्किल से बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां / बनूड़। बनूड़ से जीरकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक क्रेटा कार आग लगने से जल गई। जानकारी के अनुसार अनिल कुमार निवासी गोबिंदगढ़, जिला फतेहगढ़ साहिब अपने ड्राइवर के साथ अपनी क्रेटा गाड़ी में मंडी गोबिंदगढ़ से जीरकपुर जा रहे थे। जब वह बनूड़ से जीरकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव बसी इसे खां के पास पहुंचे तो अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा।
विज्ञापन

कार चालक ने गाड़ी रोककर बोनट खोला तो आग ने कार चपेट में ले लिया। ड्राइवर ने मुश्किल से जान बचाई और घटना की सूचना तुरंत जीरकपुर फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक कार जलकर राख हो गई थी। कार मालिक ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें