फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महारानी परनीत कौर ने दिया जवाब- सीएम के खिलाफ बयानबाजी करने वाले मंत्री साढ़े चार साल लेते रहे मजे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जो मंत्री पिछले साढ़े चार साल से कुर्सी पर बैठकर मजे लेते रहे, वो आज सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बयानबाजी करके क्या साबित करना चाहते हैं। ये समय राजनीति करने का नहीं, बल्कि मिलकर साथ चलने का है। ये बात पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी एवं पटियाला से सांसद महारानी परनीत कौर ने बुधवार को मोहाली में कहीं। इस दौरान वह फेज-1 स्थित जल स्रोत प्रबंधन विकास बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन महंत हरविंदर सिंह के पदभार ग्रहण समारोह में पहुंची हुई थी। इस मौके पर एक सवाल के जवाब में सांसद परनीत कौर ने कहा कि पंजाब कांग्रेस की मौजूदा स्थिति के लिए अगर कोई जिम्मेदार हैं तो वह हैं पंजाब कांग्रेस पार्टी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू। उन्होंने खुद यह बयानबाजी शुरू की थी। अब वहीं काम उनके सलाहकारों द्वारा किए जा रहे हैं। गैर जिम्मेदार बयान उन्ही का हिस्सा है। जबकि मुख्यमंत्री ने उदारता दिखाते हुए हाईकमान द्वारा सिद्धू को कांग्रेस की प्रदेश इकाई का प्रधान लगाने के फैसले को माना। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति खेलने का नहीं है, बल्कि मिलकर काम करने का है। अगर कोई शिकायत है तो उसे सार्वजनिक करने की जगह पार्टी प्लेटफार्म उठाए। हम चाहते है आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी एकजुट होकर लडे़ं।
विज्ञापन

महारानी परनीत कौर ने कहा कि अफगानिस्तान के अंदर आज जो हालात पैदा हुए हैं, वह खतरनाक है। उसमें सबसे प्राथमिकता हमारी अपने पंजाबी और भारतीय को सुरक्षित अपने देश लाना है। इस मौके पर संजीव शर्मा बिट्टू मेयर पटियाला, केके शर्मा चेयरमैन पीआरटीसी, अनिल मेहता सीनियर वाइस चेयरमैन खादी बोर्ड, केके बावा चेयरमैन पीएसआईडीसी, राजवंत राय शर्मा मेंबर पंजाब गो सेवा कमीशन, बलविंदर नारंग निदेशक ट्रेडर्स बोर्ड पंजाब के अलावा बड़ी संख्या में जिला पटियाला से कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें