फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मंजूरी चल रही इमीग्रेशन कंपनी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में फर्जी ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत पुलिस ने एक फर्जी इमीग्रेशन कंपनी के दफ्तर में छापा मारकर मालिक को गिरफ्तार किया है। वहीं कंपनी के दफ्तर से पुलिस ने चार पासपोर्ट भी बरामद किए हैं। इन्हें कब्जे में लेकर जांच चल रही है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले राजू सोनी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पुलिस ने इमीग्रेशन एक्ट की धाराओं तहत मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि फेज-11 पुलिस थाना के एसएचओ मोहित कुमार ने की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, फेज-11 थाना पुलिस को सूचना मिली कि इलाके में किसी व्यक्ति ने प्रशासन से बिना मंजूरी लिए इमीग्रेशन कंपनी का दफ्तर खोल लिया है और लाखों रुपये लेकर लोगों को विदेश भेजने का झांसा देने की वारदात को अंजाम देने में लगा हुआ है। विभाग के आलाधिकारियों के निर्देशानुसार फेज-11 थाना पुलिस के अधिकारियों की अलग-अलग टीमें तैनात कर दीं, जिसने मार्केट में चल रहे इमिग्रेशन दफ्तरों में जाकर जांच की। इसी बीच पुलिस की टीम ब्राइट कंसल्टेंसी नामक दफ्तर पहुंची। उसके मालिक को लाइसेंस दिखाने के लिए कहा, लेकिन वो नहीं दिखा सका। पुलिस ने वहां से चार पासपोर्ट बरामद हुए, जिन्हें कब्जे में लेने के बाद पुलिस मालिक को पकड़कर थाने ले गई। यहां पूछताछ में उसना अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें