फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी और जीरकपुर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। हलका डेराबस्सी में ट्रैफिक जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। हलका डेराबस्सी से निकलने वाली मुख्य सड़कों में चंडीगढ़-अंबाला हाईवे, जीरकपुर-पटियाला और जीरकपुर-पंचकूला हाईवे पर हर समय ट्रैफिक जाम लगा रहता है। वहीं हलके की अन्य सड़कें जो डबल लेन हैं, इन पर लंबे समय से यातायात बढ़ने के कारण हर समय ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। इन सड़कों में हलके की मुख्य तौर पर तीन ऐसी सड़कें हैं जो अभी डबल लेन हैं और इनको लंबे समय से फोर लेन करने की मांग की जा रही है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस कारण इन सड़कों पर हर समय ट्रैफिक जाम की दिक्कत बढ़ती जा रही है। इस कारण इन सड़कों पर रोजाना वाहन चालक परेशान होते हैं। इनमें हलके की तीन मुख्य सड़कों में बरवाला रोड, मुबारिकपुर रोड और ढकोली रोड शामिल हैं।
विज्ञापन

बरवाला रोड का हाल
जानकारी के मुताबिक डेराबस्सी-बरवाला रोड हलके की अहम सड़क है। यह पंजाब को हरियाणा से जोड़ने का काम करती है। इस सड़क पर हर समय भारी ट्रकों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही रहती है। लेकिन यह सड़क अभी डबल लेन होने के कारण वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। क्योंकि यहां हर समय वाहनों की भारी भीड़ रहती है। इस कारण यह सड़क यहां से निकलने वाले वाहनों के हिसाब से काफी तंग है, इस कारण यहां पर जाम की समस्या बनी रहती है।
मुबारिकपुर रोड
डेराबस्सी से मुबारिकपुर और रामगढ़ की ओर हरियाणा को जोड़ने वाली यह एक अहम सड़क है। यहां पर हर समय भारी यातायात रहता है। चंडीगढ़-अंबाला रोड की मरम्मत या अन्य कारण से बंद होने के दौरान इस सड़क को ही वैकल्पिक रूप के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इस समय भी चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर मैक डोनाल्ड ट्रैफिक लाइट प्वाइंट और सिंहपुरा लाइट प्वाइंट पर बन रहे ओवरपास के दौरान वाहनों को इसी सड़क से ही मोड़ा जाता है। लेकिन यह सड़क डबल लेन होने के कारण यहां पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। लंबे समय से इस सड़क को फोर लेन बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

ढकोली रोड
जीरकपुर की सबसे अहम रोड ढकोली की है। जो जीरकपुर को ढकोली, गाजीपुर, सनौली और मुबारिकपुर की ओर से जीरकपुर को डेराबस्सी से जोड़ती है। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर समांतर होकर जाने वाली इस सड़क पर हर समय भारी यातायात रहता है। लेकिन यह सड़क सिर्फ डबल लेन होने के कारण यहां पर जाम की समस्या बनी रहती है। ढकोली में कुछ जगह तो इस सड़क पर बीच में डिवाइडर बनाया हुआ है, लेकिन यहां पर यातायात ज्यादा होने के कारण जाम लगा रहता है। इस सड़क पर यातायात को देखते हुए लंबे समय से इसको फोर लेन करने की मांग की जा रही है।
फोन लेन की योजना बनाकर दूर करेंगे दिक्कत
डेराबस्सी हलके में डेराबस्सी से लेकर चंडीगढ़ और पंचकूला की सीमा तक लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या चली आ रही है। जीरकपुर में फ्लाईओवर बनने के बावजूद यहां पर इस समस्या का हल नहीं हो पाया है और लोग ट्रैफिक जाम की दिक्कत झेलते आ रहे हैं। यहां पर जल्द ही ट्रैफिक जाम के हल के लिए योजना तैयार की जाएगी। इसमें हलके की इन सड़कों को फोर लेन करने की योजना पर काम किया जाएगा, जिससे वाहन चालकोें को आवाजाही में दिक्कत न उठानी पड़े। - कुलजीत सिंह रंधावा, हलका विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें