फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 6 फरवरी के भारत बंद के लिए निकाला पैदल मार्च किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Fri, 09 Feb 2024 06:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लालड़ू। संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 16 फरवरी को भारत बंद को लेकर भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल डेराबस्सी ब्लॉक अध्यक्ष करम सिंह बरौली और कार्यकारिणी सदस्य मनप्रीत सिंह अमलाला की अध्यक्षता में किसानों ने शुक्रवार को गांव खेलन से लेकर दप्पर टोल प्लाजा तक पैदल मार्च निकाला। इस मौके पर किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
किसान नेताओं ने लोगों से कहा कि यह मार्च केंद्र और पंजाब सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने और 16 फरवरी को भारत बंद को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए निकाला जा रहा है। इस दौरान यूनियन की डेराबस्सी के इलाके की मुख्य मांगों में पिछले समय क्षतिग्रस्त फसलों का बकाया मुआवजा, बरसात दौरान टांगरी और घग्गर नदियों के बाढ़ कारण हुई तबाही से क्षेत्र के किसान, मजदूर और छोटे व्यापारी के हुए नुकसान का मुआवजा, हाल ही में हुई भारी ओलावृष्टि से फसलों और सब्जियों के हुए नुकसान का मुआवजा पंजाब सरकार से लेने के लिए आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने इलाका निवासियों को इस 16 फरवरी को भारत बंद को सफल बनाने के लिए दुकानदारों, कर्मचारियों , मजदूरों और किसान वर्ग सहित हर वर्ग के लोगों से सहयोग की अपील है। यह पैदल मार्च गांव खेलन से सुबह नौ बजे शुरू हुआ और हंडेसरा से होते हुए गांव तसिंबली, जोला खुर्द, मलकपुर, आईटीआई चौक लालडू से होते हुए दप्पर टोल प्लाजा पर करीब चर बजे समाप्त हुआ। इस मौके पर ग्रामीणों ने अपने अपने गांवों में चाय-पानी के लंगर लगाए थे।
विज्ञापन

इस मौके पर कुलदीप सिंह सरसीनी, जगतार सिंह झरमड़ी, हरि सिंह, हरि सिंह चडियाला, शेर सिंह, नानू सिंह जनेतपुर, रणजीत सिंह, केहर सिंह, गुरपाल सिंह दप्पर, परमजीत सिंह दप्पर, बख्शीस सिंह भट्टी, निका सिंह झरमड़ी, राम सिंह, सुरजीत सिंह अंब छप्पा, रघबीर सिंह दप्पर, छज्जा सिंह दप्पर, भाग सिंह खेड़ी जट्टा, हरिंदर पाल सिंह झरमड़ी, रविंदर सिंह दप्पर सहित अन्य किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें