फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बच्चों से भरी स्कूल बस और बाइक में टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मगढ़ से मठियाडा जाने वाले लिंक रोड पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लांडरां/बनूड़। पास के गांव धर्मगढ़ से मठियाडा जाने वाले लिंक रोड पर बच्चों से भरी स्कूल बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गौरव गुप्ता (36) पुत्र जोगिंदर नाथ निवासी गांव खलौर पास के गांव राजोमाजरा में किराने की दुकान चलाता था।
वीरवार को वह करीब तीन बजे गांव से मोटरसाइकिल पर राजोमाजरा जा रहा था। जब वह मठियाडा से धर्मगढ़ की ओर जाने वाले लिंक रोड पहुंचा तो बनूड़ के एक नामी स्कूल की बच्चों से भरी बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए बनूड़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में जब जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर पाल सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि स्कूल बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया है। गौरतलब है कि बनूड़ में स्कूल बसें सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के नियमों की धज्जियां उड़ाती देखी जा सकती हैं, इसके बावजूद परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की ओर से इन बसों के चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इसके अलावा स्कूल बसें और ड्राइवर वर्दी में नहीं होते और कागजी कार्रवाई पूरी नहीं करते। इससे इलाके के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों में रोष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें