फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींव पत्थर रखने पहुंचे सेहत मंत्री का किसानों ने किया विरोध, दिखाई काली झंडियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। राज्य के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू का शनिवार को गांव लांडरां में किसानों ने उस समय विरोध शुरू कर दिया, जब वह यहां विकास कार्यों का शुभारंभ करने पहुंचे हुए थे। इस मौके पर किसानों ने उन्हें समागम में राजनीतिक बातें करने से रोका और काली झंडियां तक दिखाई गई। इसके बाद लाखों रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ और ग्रांट देने का समागम को चंद मिनटों में ही निबटाकर सेहत मंत्री वहां से निकल गए। हालांकि इस मौके पर काफी संख्या में पुलिस पहुंच गई था, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से आसानी से निपटा जा सके।
विज्ञापन

सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू गांव लांडरां में शनिवार को गली-नालियों बनाने का नींव पत्थर रखने और ग्रांट का चेक देनेे के लिए गए थे। तभी वहां पर किसान नेता और कुछ युवा पहुंच गए और उन्होंने मंत्री को काले झंडे दिखाए। साथ ही उन्हें यहां पर कोई भी राजनीति से जुड़ी बात नहीं बोलने दी। युवा किसान गीतइंद्र सिंह, जसपाल सिंह, बिकर सिंह, जगतार सिंह और गुरप्रीत सिंह दोनों पंच, ब्रिज मोहन शर्मा, गुरिंदर सिंह और कमल लांडरां ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से पारित किए गए कृषि के नए तीन कानूनों को लेकर किसानों में रोष पाया जा जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर दिल्ली में किसान आंदोलन भी चल रहा है। संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर यह कार्रवाई की गई है, क्योंकि मोर्चे ने पहले ही राजनीतिक पार्टियों से इस तरह के समागम टालने की अपील की थी।
वहीं, गांवों में फैसला लिया गया था कि जब तक कृषि कानूनों का मामला हल नहीं हो जाता है, तब तक गांव में किसी भी राजनीतिक सरगर्मियों की अनुमति नहीं होगी। हालांकि गांव के सरपंच हरचरन सिंह गिल ने बताया कि बातों के माध्मय से उन्हें समझाने की कोशिश की गई। उन्हें कहा गया कि विकास की राह में मुश्किलें पैदा न करें, लेकिन किसान काले झंडे लेकर डटे रहे। गीतइंद्र सिंह ने कहा कि वह विकास विरोधी नहीं हैं। उन्होंने पहले ही सरपंच को इस बारे में बता दिया था। हालांकि सेहत मंत्री ने समय को देखते हुए महज 10-15 मिनट में ही 17 लाख रुपये की ग्रांट गली-नालियों, श्मशान घाट के लिए 6 लाख और धर्मशाला के लिए 5 लाख रुपये की ग्रांट दी। साथ ही बिना भाषण दिए वहां से चले गए। इस मौके पर सरपंच गुरचरन सिंह गिल, मार्केट कमेेटी के चेयरमैन हरकेश चंद शर्मा, लेबरफेड के वाइस चेयरमैन मोहन सिंह बठलाना समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें