किसानों का आरोप था कि अकाली पार्षद ने उनके साथ बदसलूकी की। जिसके लिए उन्हें उनसे माफी मांगनी होगी। मामले के हल के लिए विधायक एनके शर्मा ने दप्पर टोल प्लाजा में किसानों की एक मीटिंग रखी थी लेकिन मौके पर अकाली पार्षद नहीं पहुंचा।
किसानों और शिरोमणि अकाली दल के बीच गुरुवार को जीरकपुर में टकराव की स्थिति पैदा हो गई। नाराज किसानों ने जीरकपुर स्थित अकाली विधायक एनके शर्मा के कार्यालय को घेर लिया। मौके पर स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। 27 सितंबर को मुबारिकपुर क्षेत्र में भारत बंद के दौरान नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष व वर्तमान अकाली पार्षद मनविंदर सिंह टोनी की किसानों से बहसबाजी हो गई थी। तकरार एक गर्भवती महिला को वहां से रास्ता देकर निकालने को लेकर हुई थी।
किसानों का आरोप था कि अकाली पार्षद ने उनके साथ बदसलूकी की। जिसके लिए उन्हें उनसे माफी मांगनी होगी। मामले के हल के लिए विधायक एनके शर्मा ने दप्पर टोल प्लाजा में किसानों की एक मीटिंग रखी थी लेकिन मौके पर अकाली पार्षद नहीं पहुंचा। जिस कारण किसान भड़क गए। पार्षद के न पहुंचने पर किसानों ने गुस्से में आकर हलका विधायक शर्मा के खिलाफ नोरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद शर्मा भी मौके से चले गए।
नाराज किसानों ने शर्मा के दफ्तर का घेराव कर दिया। किसान पुलिस के बैरिकेड लेकर हलका विधायक के दफ्तर की तरफ बढ़ रहे हैं, पुलिस उन्हें शांत करने में लगी हुई। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जीरकपुर में इससे पहले पुलिस और किसानों में तकरार हो गई थी। इसके पीछे की वजह एक सिनेमा हाल में लगी मूवी थी। किसान उसका विरोध कर रहे थे, जबकि पुलिस का कहना था कि इस तरह से मूवी नहीं रोकी जा सकती है। आखिर में बवाल काफी बढ़ गया था। लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।