फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच के बेटा की दबंगई : बोला-वीआईपी लेन हम जैसों के लिए है

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर/बनूड़। बनूड़ टोल प्लाजा पर तीन युवकों ने टोलकर्मी को पीट दिया। आरोप है कि वीआईपी लेन से बैरिकेड्स न हटाने पर स्कॉर्पियो में जीरकपुर से पटियाला जा रहे तीन युवकों ने कर्मचारी की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा।
विज्ञापन

मामले की सूचना पाकर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार नंबर के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में एक युवक धरेड़ी जट्टा गांव के सरपंच हरविंदर सिंह का बेटा है जो पुलिस द्वारा दी दबिश के दौरान मौके से फरार हो गया। उसके पिता ने जल्द बेटे पुलिस थाने में पेश करने का भरोसा दिया है। मामले की पुष्टि बनूड़ थाना प्रभारी करमजीत सिंह ने की है।
जानकारी के मुताबिक पटियाला के गांव धरेड़ी जट्टा गांव हरविंदर सिंह का बेटा अपने दो अन्य दोस्तों के साथ 11 सितंबर की शाम सात बजे जीरकपुर से पटियाला जा रहा था। रास्ते में पड़ते बनूड़ टोल प्लाजा पर पहुंचा तो उसने स्कॉर्पियो कार वीआईपी लेन से निकालने की कोशिश की। वहां ड्यूटी दे रहे कर्मचारी हरविंदर ने बैरिकेड्स नहीं खोले तो कार से निकलकर युवक बोला कि ‘तू जानता नहीं मैं सरपंच का बेटा हूं, वीआईपी लेन हम जैसों के लिए है।’ कर्मचारी हरविंदर ने फिर बैरिकेड्स हटाने से मना कर दिया। इसके बाद युवक ने अपनी साथियों की मदद से उसकी जमकर पिटाई क। घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हो गई। बाद में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आननफानन केस दर्ज करने के बाद गांव धरेड़ी जट्टा के सरपंच हरविंदर के घर दबिश दी लेकिन उसका बेटा पुलिस के आने से पहले फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें