मदनपुरा चौक पर पशु मांस समेत दो काबू
- फोटो : अमर उजाला
शहर के मदनपुरा चौक पर पशु मांस सहित दो लोगों को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बुधवार को लोगों को सूचना मिली थी कि टैंपो में सवार लोग पशु मांस सप्लाई करने जा रहे हैं। इस सूचना के बाद लोगों ने ट्रैप लगाकर दो लोगों को पशु मांस सहित काबू लिया।
सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि तस्कर इलाके में सक्रिय हैं। इसके बाद उन्होंने अपने सदस्यों को उन ठिकानों पर सक्रिय किया था, जहां से सूचना मिली थी। सतीश कुमार के मुताबिक बुधवार को शाम को टैंपो में सवार ताहिर और मुख्तयार को पकड़ कर जब उनकी गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें करीब 25 किलो पशु मांस मिला। उधर, फेज-1 थाने के एसएचओ सुखविंद्र सिंह ने कहा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।