फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में 'आप' को तगड़ा झटका, आशीष खेतान पर अमृतसर में केस

Thu, 07 Jul 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशीष खेतान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा, जब पार्टी प्रवक्ता आशीष खेतान के खिलाफ अमृतसर में केस दर्ज हो गया। उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज हुआ है। खेतान ने गुरुग्रंथ साहिब से पार्टी के घोषणा पत्र की तुलना की थी।
विज्ञापन


एसजीपीसी ने इस पर कड़ा एतराज जताया है और इसे सिखों का अपमान बताया है। इसके अलावा आशीष खेतान ने आप के घोषणा पत्र की तुलना श्री गुरुग्रंथ साहिब से कर दी। इससे आहत सिख समुदाय ने माफी मांगने की अपील की थी।

इस विरोध के बाद हालांकि केजरीवाल और आप ने माफी मांग ली थी लेकिन फिर भी आज अमृतसर में आशीष खेतान के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
गौरतलब है कि खेतान ने पिछले दिनों पार्टी के पंजाब चुनाव से जुड़ा घोषणा पत्र को जारी करते हुए बयान दिया था। पार्टी के घोषणा पत्र में श्री हरिमंदिर साहिब जी की तस्वीर पर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झाड़ू के साथ दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें