फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: आरटीआई एक्टिविस्ट को मिली धमकी, कॉल करने वाले ने खुद को बताया लॉरेंस बिश्नोई का भाई

Sat, 16 Jul 2022 11:59 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

कॉल करने वाले ने खुद का नाम अनमोल बिश्नोई बताया और खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताया। करीब दो मिनट 53 मिनट 10 सेकेंड की कॉल की।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुराली थाने की पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस जालंधर के आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। सिमरनजीत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। सरकारी दफ्तरों में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता है। अपने द्वारा दी गई शिकायतों पर कार्रवाई करवाने के लिए वह 14 तारीख को चंडीगढ़ गया था। जब वह रात को दस बजे वापस आ रहा था तो बड़ौदी टोल प्लाजा के पास उसे एक व्हाट्सएप कॉल आई।

विज्ञापन


कॉल करने वाले ने उसको जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद उसने कॉल रिकॉर्ड कर ली। कॉल करने वाले ने खुद का नाम अनमोल बिश्नोई बताया और खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताया। करीब दो मिनट 53 मिनट 10 सेकेंड की कॉल की। सिमरनजीत ने कहा कि उसने गांव प्लान कला 66 फुट रोड जालंधर पर जो कॉलोनी काटी जा रही है, उसके खिलाफ शिकायत दी है। कॉल करने वाले ने कहा कि शिकायत को वापस ले ले वरना घातक नतीजे भुगतने पड़ेंगे। शिकायत वापस नहीं ली तो उसे मार देंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें