फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में नाबालिग लड़की गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहीमाजरा से संदिग्ध हालात में नाबालिग गायब
विज्ञापन

लड़की के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत
पुलिस की टीमों ने पूरे इलाके में जाकर चलाया सर्च अभियान
सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जा रही है चेक, नहीं लगा सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
सेक्टर-69 में झाड़ियों में मिली लड़की का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि फेज-पांच शाहीमाजरा से आठ साल की नाबालिग लड़की के गायब होने का मामला सामने आया है। लड़की शुक्रवार से गायब है। उसके परिजनों ने इस संबंध में फेज-एक थाने में शिकायत दे है, लेकिन अब तक लड़की के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। थाना फेज-1 पुलिस का कहना है कि लड़की की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा। इस संबंध में पुलिस को बबलू नामक एक व्यक्ति ने शिकायत दी है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि वह मजदूरी करते हैं। जबकि उनकी पत्नी लोगों के घरों में काम करती है। उनके पांच बच्चे हैं। जबकि उनकी एक बेटी शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे से लापता है। उन्होंने अपने स्तर पर बेटी की तलाश की, लेकिन उसके बारे में पता नहीं चल पाया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीमें शाहीमाजरा गई थी। साथ ही इलाके के लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि लड़की के बारे में जानकारी हासिल कर सके। वहीं, पुलिस ने लड़की के परिजनों से कहा यदि उन्हें किसी पर संदेह है तो इस बारे में बताएं। ताकि लड़की की सही जानकारी मिल सके।
विज्ञापन


चंडीगढ़ रेप केस के आरोपियों से हुई पूछताछ
दूसरी तरफ पुलिस सेक्टर-69 में हुई लड़की हत्या के मामले में चंडीगढ़ में रेप करने वाले आटो चालक व उसके साथी को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। उनसे भी पूछताछ की गई, लेकिन पुलिस को उनसे केस संबंधी कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें