फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर काउंसिल के जेनरेटर की बैटरी चोरी, दो घंटे परेशान हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। नगर काउंसिल कार्यालय में वीरवार को बिजली न होने के कारण दो घंटे तक काम ठप रहा। यहां तक कि कार्यालय के अंदर अंधेरा होने के कारण कर्मचारी बाहर बैठे रहे। दफ्तर में किसी किसी काम से आने वाले स्थानीय निवासी परेशान होते रहे। कार्यालय के जनरेटर सेट की बैटरी चोरी होने के कारण वह भी नहीं चल पाया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वीरवार को को पूरे नयागांव इलाके में जरूरी मरम्मत के कारण दो घंटे तक बिजली बाधित रही थी। इस कारण नगर काउंसिल कार्यालय में भी बिजली ठप थी। नगर काउंसिल कार्यालय का अपना जनरेटर सेट होने के बावजूद भी दो घंटे तक लोगों को अपने काम करवाने के लिए परेशान होना पड़ा। इस बारे में जब कार्यालय के कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जेनरेटर सेट की बिजली बैटरी चोरी हो जाने के कारण जनरेटर नहीं चल पाया है। जिससे कार्यालय में काम ठप रहा।
विज्ञापन

नगर काउंसिल कार्यालय में बैटरी चोरी होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी नगर काउंसिल कार्यालय से बैटरी चोरी हो चुकी है। नगर काउंसिल के पास बैटरी से चलने वाले 6 ऑटो रिक्शे हैं। लेकिन वह आज चलने की हालत में नहीं हैं। इसकी वजह भी यही है कि उनकी बैटरी भी बैटरी कार्यालय में खड़े रहने पर भी चोरी हो चुकी हैं। इस मामले में नयागांव थाने में केस दर्ज है।
नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र जैन ने कहा कि जेनरेटर सेट की बैटरी चोरी होने का मामला मेरे संज्ञान में है। जैसे ही इसका पता चला था इसकी हमने लिखित शिकायत पुलिस थाने में दे दी थी। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें