फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर काउंसिल की बैठक में प्रस्ताव रद्द होने पर लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। नगर काउंसिल नयागांव की बैठक बुधवार दोपहर 12 बजे रखी गई थी। इसमें इलाके के पार्षदों की ओर से 21.52 करोड़ रुपये के लगभग 170 विकास कार्यों को मंजूरी देनी थी। लेकिन मीटिंग में जोरदार हंगामे के कारण सभी प्रस्ताव रद्द कर दिए गए। जिससे इलाके की जनता को नुकसान हुआ है। इस पर इलाके के लोगों में सभी पार्षदों के खिलाफ काफी आक्रोश है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर हुई नगर काउंसिल की बैठक मे इलाके के विकास संबंधी 170 प्रस्तावों के साथ-साथ इलाके में पावर ग्रिड एवं इलाके की सुचारू जल सप्लाई संबंधी कई मुद्दों पर चर्चा होनी थी। लेकिन हंगामे के कारण ऐसा कुछ भी नहीं हो सका। नगर काउंसिल के पार्षदों की यह बैठक मात्र 10 मिनट में रद्द करनी पड़ी। इस बात को लेकर इलाके के लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि हमने पार्षद इलाके के विकास के लिए चुने हैं न कि बैठक में हंगामा करने के लिए। अगर पार्षद बैठक में चर्चा करते तो कुछ न कुछ विकास कार्यों पर जरूर सहमति बनती। पार्षदों को अपनी राजनीतिक पार्टियों से ऊपर उठकर इलाके के विकास पर ध्यान देना चाहिए। इलाके के जनता प्रॉपर्टी टैक्स, नक्शा फीस, कई अन्य प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सरकार को इलाके के विकास के लिए पैसा देती है। फिर भी इलाके में आज तक पक्की सड़कें, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, पॉवरग्रिड, पार्क, सामुदायिक केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र आदि सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाई हैं।
पार्षदों को धैर्य रखना था
विपक्षी पार्षदों को धैर्य रखना चाहिए था। बैठक में विकास के मुद्दों पर चर्चा होनी जरूरी थी। अगर हंगामा न होता तो चर्चा के दौरान इलाके के कुछ विकास कार्य पर सहमति बन सकती थी। -अनिल कुमार, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन

प्रधान को ध्यान देना चाहिए
नगर काउंसिल के प्रधान को बिना किसी भेदभाव के सभी वार्डों मे एक समान विकास कार्य करवाने चाहिए। ताकि विपक्षी पार्षद भी बैठक में प्रधान का साथ दे सकें। पिछले एजेंडे के काम न होने का विपक्षी पार्षदों का आरोप गंभीर है। प्रधान को इस मामले पर भी ध्यान देना चाहिए।
-सत्येंद्र शर्मा, स्थानीय निवासी।
काम के लिए जिताए पार्षद
नगर काउंसिल की बैठक में विपक्षी पार्षदों की अेार से किया गया व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्षदों को हमने इलाके के विकास के लिए जीता कर काउंसिल में भेजा है। विकास के मुद्दों पर राजनीति आड़े नहीं आनी चाहिए थी। - पूजा यादव, स्थानीय निवासी।
इलाके के लोग तरह-तरह के टैक्स के रूप में सरकार को पैसा देते हैं। ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। लेकिन नगर काउंसिल की बैठक में हुआ हंगामा दुर्भाग्यपूर्ण है। सत्ता पक्ष को सभी पार्षदों से सहमति बनाकर बैठक को सफल बनाना चाहिए था। जिससे कि इलाके के विकास कार्यों को मंजूरी मिल सके। - एडवोकेट बबीता पंत, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें