फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद लोगों ने थाना घेरकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। स्थानीय निवासी राजेश कुमार पर हुए जानलेवा हमले के बाद मंगलवार को उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में बुधवार को मृतक के परिजन और जनता कॉलोनी के लोग संघर्ष की राह पर आ गए। गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव किया और पुलिस पर समय रहते कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। यहां पर बिगड़ते हालात की गंभीरता को देखते हुए इलाके के डीएसपी सिटी-1 गुरशेर सिंह संधू टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से बात कर मामले को शांत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मृतक के परिजनों और कॉलोनी के लोगों ने उनसे मांग की है कि जनता कॉलोनी में एक पुलिस बूथ स्थापित करना चाहिए और संबंधित पुलिस कर्मचारी पर कार्रवाई कर जाए। इस पर डीएसपी ने मामले के आईओ को लाइन हाजिर करने का आश्वासन दिया। साथ ही जनता कॉलोनी में पुलिस बूथ बनाने के लिए विभाग के सीनियर अधिकारियों से बात कर दिवाली के बाद बूथ बनाने के लिए कहा। इसके साथ ही पीसीआर में 5-6 पुलिसकर्मी और एक थानेदार तैनात कर दिया गया है।
बता दें कि 21 अक्तूबर को जनता कॉलोनी के राजेश कुमार पर जानलेवा हमला हुआ था। उसका इलाज पीजीआई में चल रहा था और इस हमले के चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। लोगों का कहना कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और बाकी के आरोपी अभी पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें