फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अड्डा झुग्गियां को मिला ट्यूबवेल, तेज प्रेशर से मिलेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला रोड पर स्थित गांव अड्डा झुग्गियां में रहने वाले लोगों को पीने वाले पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा, बल्कि पानी अब तेज प्रेशर के साथ गांववासियों को सप्लाई किया जाएगा। यह जानकारी डेराबस्सी विधानसभा हलका इंचार्ज दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने शुक्रवार को ट्यूबवेल का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों को दी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पार्षद सुरिन्दर सिंह काला ने बताया कि अड्डा झुग्गियां गांव को 2016 के अंदर नगर परिषद के अधीन शामिल किया गया था और पुराने समय से ही गांववासियों को पानी की सप्लाई दयालपुरा गांव के ट्यूबवेल से की जाती रही है। दूसरी ओर, पटियाला रोड पर स्थित होने के कारण उक्त दोनों गांवों की आबादी में बीते कुछ वर्षों के दौरान भारी बढ़ोतरी देखने को मिली।
इसका असर यह हुआ कि बढ़ते पानी की मांग पूरा करने में ट्यूबवेल फेल साबित होने लगा। आए दिन कोई न कोई खराबी के चलते ट्यूबवेल को बंद करना पड़ता था और दूसरी ओर गांव के अंदर पानी की मांग को पूरा करने के लिए बाजार से टैंकर मंगवाकर किल्लत को पूरा करने के लिए मजबूर होना पड़ता था। वहीं, अब नया ट्यूबवेल चालू होने के बाद दयालपुरा गांव के ट्यूबवेल से केवल उसी गांव को पानी सप्लाई किया जाएगा।
विज्ञापन

28 लाख रुपये आया खर्च
ईओ जगजीत सिंह जज ने बताया कि गांव के अंदर पानी की किल्लत को दूर करने के लिए अधिकारियों से सर्वे करवाया गया। इसकी रिपोर्ट के आधार पर यहां नया ट्यूबवेल लगाने को मंजूरी दी गई। वहीं, शुक्रवार को इसका निर्माण पूरा होने के बाद अधिकारिक रूप से चालू कर दिया गया है। इसका सीधा फायदा गांव अड्डा झुग्गियां और दयालपुरा में रहने वाले लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें