मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट आने वाले लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा कंटेनमेंट जोन की घोषणा की गई है, जिसमें सबसे ज्यादा कंटेनमेंट जोन की श्रेणी में वीआईपी शहर मोहाली है और इन पांच कंटेनमेंट जोन में 73 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। जबकि कंटेनमेंट जोन क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा बिना वजह से घर से बाहर निकलने वाली गतिविधि पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, वीआईपी शहर मोहाली के फेज-3बी2 में 14, 3बी1 में 5, फेज-6 में 11, सेक्टर-68 में 23, सेक्टर-71 में 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन की श्रेणी में रखा गया है। इसी तरह, डेराबस्सी सब-डिवीजन के अधीन आते एरिया जीरकपुर की माया गार्डन से 9 और निर्मल छाया में 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। वहीं, खरड़ सब-डवीजन में स्थित सन्नी एन्क्लेव से 11 और ओमेक्स न्यू चंडीगढ़ में 7 केस मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। डीसी ईशा कालिया ने बताया कि उक्त क्षेत्रों में प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है और जो चौबीस घंटे उक्त क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।